Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

वैध मकान को अवैध बताकर तोड़कर मेरी राजनीतिक हत्या करना चाहते है- पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भिंड कलेक्टर और भाजपा विधायक पर आरोप

67
ग्वालियर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि स्थानीय विधायक अंबरीश शर्मा एवं भिंड जिला प्रशासन उनके खिलाफ राजनीतिक रंजिशन कार्रवाई कर रहा है। उनका मकान पूरी तरह से वैध है। लहार में उनकी कोठी को सरकारी जमीन पर बना बता कर तोड़ने की कोशिश की जा रही है, वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि उनके मकान की तीन रजिस्ट्रियां हैं जो उन्होंने समय समय पर अलग-अलग लोगों से अपने भाईयों के नाम करवाई हैं। अब भिंड जिला प्रशासन पूर्व में भेजी गई विशेषज्ञों की टीम की रिपोर्ट को भी मानने से इनकार कर रहा है। वह जबरन उनके मकान को शासकीय भूमि पर निर्मित होने का झूठा आरोप लगा रहा है। जबकि उनके पास पूर्व में भेजी गई प्रशासन की टीम का वह लिखित पत्र है जिसमें उनकी बिल्डिंग को वैध बताया गया है।

गोविंद सिंह रविवार को शाम कांग्रेस के विधायक सतीश सिकरवार, सुरेश राजे, साहब सिंह गुर्जर एवं पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह के साथ पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लहार के वर्तमान विधायक अंबरीश शर्मा और भिंड कलेक्टर के इशारे पर उनकी कोठी पर यह सीमाकंन के नाम पर कार्रवाई की जा रही है। उनका यह भी आरोप है कि शनिवार को करीब 5 सैकड़ा पुलिसकर्मी जबरन उनके घर में घुस गए, तोड़फोड़ की वहां मौजूद लोगों से अभद्र व्यवहार किया। जबकि उन्हें घर में घुसने से पहले वारंट के साथ आना चाहिए था।

डॉ गोविंद सिंह का यह भी आरोप है कि अंबरीश शर्मा का मकान खुद शासकीय जमीन पर बना हुआ है। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई न कर उनकी राजनीतिक हत्या करने पर आमादा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.