Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल

39

दुनिया में लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो गया है. लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है. देश के 19 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 102 लोकसभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है. वहीं दूसरे चरण के उमीदवारों के आवेदन पत्र भरने का आज आखिरी दिन है. ज्यादातर उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र दाखिल कर चुके हैं. कांग्रेस उम्मीदवार और सोलापुर से विधायक प्रणीति शिंदे ने भी शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है. इस बार उनकी कैंपेन रैली में शाहरुख खान जैसे दिखने वाले एक शख्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि क्या शाहरुख खुद प्रणीति शिंदे को प्रमोट करने के लिए रैली में आए थे. उनके हाव-भाव और लुक बिल्कुल किंग खान की तरह थे. तो हर कोई असमंजस में रह गया, लेकिन प्रचार रैली में कांग्रेस ने शहरुख खान के हमशक्ल यानी किंग खान की तरह दिखने वाले शख्स को लेकर आई थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फिलहाल इस कैंपेन रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में डुप्लीकेट शाहरुख को ब्लैक टी-शर्ट और जींस लुक में देखा जा सकता है. उनका हेयरस्टाइल, लुक, हाव-भाव सब शाहरुख जैसा ही है. ऐसे में लोगों में इस बात पर चर्चा होने लगी कि क्या शाहरुख प्रणीति शिंदे को प्रमोट करने सचमें आए हैं या नहीं. सोलापुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे इस डुप्लीकेट शाहरुख को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सभी लोगों ने अपने फोन से वीडियो बनानी शुरू कर दी.

सोलापुर एक औद्योगिक क्षेत्र है और कपास मिलों और बिजली करघों के लिए जाना जाता है. महाराष्ट्र का सोलापुर सीना नदी के किनारे बसा है. यहां कभी चालुक्यों और देवगिरि यादवों का शासन था. बाद में सोलापुर बहमनी और बीजापुर साम्राज्य का हिस्सा बन गया. यहां आज भी मुस्लिम शासकों द्वारा बनाए गए किले के अवशेष मौजूद हैं. 2014 से यहां की सीट पर BJP ने कब्जा कर रखा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.