Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इस वजह से गर्मियों में डैमेज हो सकते हैं आपके बाल! इन टिप्स से करें बचाव

16

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा प्रभावित स्किन होती है. लेकिन गर्मियों में न सिर्फ स्किन बल्कि बालों पर भी असर पड़ता है. बता दें कि धूल और पसीने के चलते ही हमारे बालों की नमी छिन जाती है. ऐसे में त्वचा की तरह बालों का ध्यान रखना भी जरूरी है. सूरज की यूवी किरणें स्किन के साथ-साथ बालों पर भी बुरा असर डालती है.

सूरज की किरणें बालों के क्यूटिकल नष्ट कर देती हैं. इससे बाल टूटने लगते हैं. तेज धूप में अगर आप बाहर जाते हैं तो सूरज की किरणें बालों का टेक्सचर भी बिगाड़ देता है. इसके अलावा, गर्मी के चलते स्किन में सनबर्न भी होने लगता है. आइए जानते हैं कि गर्नी के मौसम में बालों का ध्यान कैसे रखें.

बालों को टाइट न बांधें

गर्मी के मौसम में बालों को टाइट न बांधें. जितना हो सके, अपने बालों को ढीला ही बांधें. गर्मियों में चोटी और पोनीटेल जैसी टाइट हेयर स्टाइल करने से बचें. इसकी वजह से बालों में पसीना आ जाता है, जिससेडैंड्रफ और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है.

सिर पर बांधें स्कार्फ

गर्मी के दौरान बालों को धूप से बचाना बेहद जरूरी है. बालों को ढकने के लिए स्कार्फ की मदद ले सकते हैं. अगर आपको धूप में कहीं बाहर जाना पड़ रहा है तो अपने सिर को स्कार्फ या गमछे से बांधें. आजकल कई सारे ट्रेंडी गमछे भी आ गए हैं, जिसे आप कैरी कर सकती हैं.

स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स

गर्मियों में आप जितना हो सके, खुद को स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स से दूर रखें. स्ट्रेटनर, ब्लो ड्राई, पर्मिंग और केरेटिन जैसे हेयर ट्रीटमेंट्स से परहेज करें.आपके बाल फ्लैट और ऑइली न लगें, इसके लिए हेयर सिरम का इस्तेमाल भी कम करें.

कंडीशनर लगाएं

कंडीशनर से भी आप अपने बालों को डैमेज होने से बचा सकते हैं. ये बालों के सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. इसलिए बालों की सुरक्षा के लिए शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें. इससे बालों को पोषण मिलता है. इससे बालों में नमी बरकरार रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.