Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

जेल में घर की आलू-पूरी, आम और मिठाई खाने से बढ़ रही केजरीवाल की शुगर… ईडी ने कोर्ट में बताया

67

प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान दलील दी है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शुगर लेवल बढ़ने का जिम्मेदार उनके घर का खाना है. कोर्ट में आज न्यायिक हिरासत के दौरान नियमित सुगर टेस्ट कराने की मांग को लेकर सुनवाई हुई. इस दौरान ईडी की ओर से पेश वकील जुहैब हुसैन ने अपनी दलील पेश की. उन्होंने कोर्ट से कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल बढ़ने की वजह उनके घर का खाना है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को उन्हें घर से आलू-पूरी, आम, मिठाई और मीठी चीजें खाने के लिए दी जा रही हैं.

ईडी के वकील ने इसी के साथ ये भी कहा कि इस बाबत जेल ऑथोरिटी से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है. इसके बाद अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने ईडी के वकील की दलीलों का विरोध किया और कहा कि ये बयान मीडिया के लिए दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.