Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सत्ता में फिर आने पर भाजपा समान नागरिक संहिता लागू करेगी: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

37

केंद्रीय मंत्री एवं मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी तीसरी बार सत्ता में आने के बाद देश में UCC लागू करेगी। गोयल ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं के साथ बातचीत में पार्टी के घोषणापत्र की विपक्षी दलों की निंदा को भी खारिज कर दिया और कहा कि इससे उनकी हारने वाली मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा देश में यूसीसी लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है और हम इसे लागू करेंगे। उत्तराखंड सरकार इस पर पहले ही काम कर चुकी है।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का लोकसभा चुनाव घोषणापत्र जारी किया।

 इसमें विकसित भारत के अपने दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए मोदी ने लोगों से अगले एक हजार साल के लिए भारत की ‘नियति’ को आकार देने के वास्ते भाजपा को केंद्र में एक बार फिर मौका देने को कहा। पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ को अपनी गारंटी का दस्तावेज बताते हुए मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि भाजपा ने अब तक किए गए अपने हर वादे को पूरा किया है।

विपक्षी दलों द्वारा भाजपा के घोषणापत्र की निंदा किए जाने के मुद्दे पर गोयल ने कहा, ‘‘इससे उनकी हारने वाली मानसिकता का पता चलता है। हमारे द्वारा किए जाने वाले हर कार्य की निंदा करना उनकी दिनचर्या है।” राज्यसभा सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ ‘‘असंभव चीजों को संभव” बनाया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा, ‘‘500 वर्षों के इंतजार के बाद, अयोध्या में रामलला का मंदिर बनकर तैयार है। भाजपा के पास संसद में बहुमत है जिसका उपयोग हमने अनुच्छेद 370 (जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता था) को निरस्त करने और तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने के लिए किया, न कि संविधान बदलने के लिए।” महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में मतदान होगा। मुंबई की सभी छह संसदीय सीट पर आखिरी चरण में 20 मई को मतदान होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.