Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

महंगा हो गया आलू-प्याज, मार्च महीने में थोक महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर

43

भारत सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के लिए तेजी से काम कर रही है, लेकिन उसे अभी भी पूरी तरह सफलता नहीं मिल पा रही है. यही कारण है कि देश में सब्जियों, आलू, प्याज और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण थोक महंगाई मार्च में मामूली रूप से बढ़कर 0.53 प्रतिशत हो गई है, जो फरवरी में 0.20 प्रतिशत थी. थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई अप्रैल से अक्टूबर तक लगातार शून्य से नीचे बनी हुई थी. नवंबर में यह 0.26 प्रतिशत थी. दिसंबर 2022 में यह 5.02 प्रतिशत के स्तर पर थी.

आलू-प्याज पर महंगाई की मार

कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ऑल इंडिया होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) आंकड़ों पर आधारित महंगाई की वार्षिक दर मार्च 2024 में 0.53 प्रतिशत (अस्थायी) रही. आलू की महंगाई मार्च 2023 में 25.59 प्रतिशत थी जो मार्च 2024 में 52.96 प्रतिशत रही. प्याज की महंगाई 56.99 प्रतिशत रही जो मार्च 2023 में शून्य से नीचे 36.83 प्रतिशत थी.

यहां मिली राहत

आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से इस साल मार्च में कच्चे पेट्रोलियम में महंगाई 10.26 प्रतिशत बढ़ गई. खुदरा या उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई मार्च में बढ़कर 5.66 प्रतिशत हो गई. यह फरवरी में 5.09 प्रतिशत थी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों की महंगाई मार्च में 8.52 प्रतिशत रही जो फरवरी में 8.66 प्रतिशत थी.

RBI के पास है जम्मेदारी

खुदरा महंगाई 10 महीने के निचले स्तर पर आ गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, रिटेल महंगाई मार्च 2024 में घटकर 4.85% पर आ गई है. इससे पहले फरवरी 2024 में महंगाई 5.09% रही थी. मार्च में खाने-पीने के सामान की कीमतें घटी है. RBI की महंगाई को लेकर रेंज 2%-6% है. महंगाई दर अभी भी RBI के आदर्श लेवल 4% से अधिक है, जिसे कंट्रोल करने की केंद्रीय बैंक पूरी कोशिश करेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.