Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

घर में छिपा बैठा था आरोपी पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर पकड़ा ,जानिए क्या है पूरा मामला..

42

इंदौर। :  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस को ड्रोन का इस्तेमाल करना पड़ा है। क्योंकि आरोपी जिस घर में रहता है, वह भूल भुलैया जैसा है। रावजी बाजार थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले का फरार 2 हजार रुपए का इनामी आरोपी मिश्रीलाल दस महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। जब भी पुलिस उसे पकड़ने जाती वह भाग जाता था। जून 2023 में सुल्याखेड़ी मांगलिया के रहने वाले मिश्रीलाल के खिलाफ संजय मालवीय ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। मामले में पांच आरोपी थे, दो पहले गिरफ्तार हो गए थे। मिश्रीलाल की गिरफ्तारी के बाद अब सचिन हजारिया और मिश्रीलाल की मां लीलाबाई फरार हैं।

आरोपियों पर जमीन के सौदे में करोड़ों के गबन करने का आरोप है। आरोपियों ने स्टॉम्प पर कूटरचना करके ठगी की थी पुलिस अब तक मिश्रीलाल के घर पर पांच बार दबिश दे चुकी थी, लेकिन वह कभी पुलिस के हाथ नही लगा। उसका घर, पशुओं का बाड़ा इतना बड़ा था कि वह मौका पाकर छिप जाता था या भाग जाता था। इस बार उसे पकड़ने के लिए एक टीम ड्रोन कैमरा लेकर इंदौर से निकली। करीब 15 लोगों की टीम आरोपी मिश्रीलाल के घर पहुंची। ड्रोन उड़ाकर पहले देखा गया कि मिश्रीलाल कौनसे कमरे में गया है।

सफेद शर्ट पहना हुआ मिश्रीलाल जिस कमरे में घुसता दिखा, सीधे उसमे दबिश देकर पुलिस ने उसे धरदबोचा। तकनीक के माध्यम से अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती देते आए हैं। इस मामले में बिना तकनीक का इस्तेमाल किए पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास करती रही, लेकिन वह हर बार चकमा देकर भाग जाता। लेकिन इस बार पुलिस ने पहले ही देख लिया कि वह कहां है, इस वजह से उसे पकड़ा जा सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.