Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

वेयर हाउस पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, भीषण हादसे में दो सगे किसान भाईयों की मौत, 3 घायल

22

विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां अनाज बेचने वेयरहाउस पर खड़े ट्रैक्टर को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो किसानों की मौत हो गई। वहीं लगभग तीन किसान गंभीर घायल हो गए। हादसा देर रात लगभग 3 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल तीनों किसानों को उपचार के लिए रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए त्योंदा थाना प्रभारी एमएल भाटी ने बताया कि थाना अंतर्गत बागरोद चौराहे के नजदीक संस्कार वेयरहाउस पर रात करीब 3:00 बजे सागर की तरफ से आ रहे एक ट्राले ने वेयरहाउस पर अपना अनाज बेचने आए ग्राम ढोलबाज के किसानों की ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्राली ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ गई और फिर ट्रॉली ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो सगे भाई रवि कुर्मी एव कृष्णकांत कुर्मी निवासी ढोलवाज का दुखद निधन हो गया।

वही ट्रैक्टर ट्राली के नीचे तीन अन्य लोग दबे हुए थे जिन्हें जेसीबी की मदद से बगरोट चौकी प्रभारी ने निकलवा कर उपचार के लिए त्यौंदा भेजा गया है। उपरोक्त ट्रक चालक एवं परिचालक दोनों मौके से फरार हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.