Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

दिल्ली-NCR में ‘धूम’ स्टाइल में करते लूट, चकमा देने के लिए चलती बाइक पर बदलते कपड़े; 3 अरेस्ट

12

दिल्ली में क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने इनके पास से दो हाई स्पीड बाइक भी बरामद की है. यह गैंग फिल्म धूम से प्रेरित होकर बाइक के जरिए लूट और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता था. दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम कई दिनों से इस गैंग के बारे में जानकारी जुटा रही थी. पुलिस ने दिल्ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में कई सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला था.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच को एक इनपुट मिला कि एक बदमाश अशरफ उर्फ ​​गुल्लू जोहरीपुर में मौजूद है. इसके बाद डीसीपी क्राइम ब्रांच अमित गोयल के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई. इस टीम ने जोहरीपुर, नंद नगरी, बेहटा हाजीपुर, लोनी और यूपी के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. तीनों के नाम अशरफ उर्फ गुल्लू, तौफीक और इश्तिकार हैं.

गैंग फ़िल्म धूम से था प्रेरित

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरा गैंग फ़िल्म धूम से काफी प्रेरित था. गैंग के लीडर का नाम नज़ाकत अली है, जो भूरा गैंग का लीडर है. उसने अपना नाम KTM रख लिया था, क्योंकि वह हाई स्पीड बाइक पर सवार होकर लूट करता था. हालांकि, नज़ाकत अली पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. नज़ाकत पहले दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और कानपुर में बाइक के जरिए लूटपाट किया करता था. उसके खिलाफ 40 से अधिक मामले दर्ज हैं.

गैंग के सदस्य सड़क पर चलते राहगीरों से सोने की चेन और आईफोन लूट लेते थे. गैंग के लीडर नजाकत के बारे में कहा जाता है कि उसने एक बार पहले पुलिस को चैलेंज दिया था कि वह एनसीआर के शहरों में लोगों को सोने की चेन पहनना बंद करवा देगा. यूपी पुलिस के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो बार गोली लगने के बाद भी वह नहीं रुका और उसने लूट और स्नैचिंग जारी रखी. गैंग के सभी सदस्यों को ऐसा लगता था कि अगर वह बाइक पर सवार हैं तो उन्हें कोई नहीं पकड़ सकता, इसलिए उन्हें सीसीटीवी कैमरे के सामने भी अपराध करने में कोई झिझक नहीं होती थी. पुलिस या चश्मदीद को भ्रमित करने के लिए वे चलती बाइक पर कपड़े बदलते थे.

जानकारी के मुताबिक,नज़ाकत इस गिरोह को बहुत चालाकी से चला रहा है. पकड़े जाने से बचने के लिए वह अपना पता, मोबाइल नंबर और बाइक बदलता रहता है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई छापेमारियां की हैं. लेकिन वह अब तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.