Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

’50 लाख गुंडा टैक्स दो, नहीं तो…’, बाज नहीं आ रहे अतीक के गुर्गे, महिला से मांगी रंगदारी

75

माफिया अतीक अहमद भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसके गुर्गे आज भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला प्रयागराज के बेली गांव का है. यहां एक महिला से 50 लाख रंगदारी मांगी गई है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पीड़ित महिला का नाम सबा है. वह प्रयागराज के बेली गांव की रहने वाली है.

महिला ने महताब,उसके बेटे सोनू व भेडा महीन, मुखिया व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. इसमें महताब माफिया अतीक अहमद के लिए काम कर चुका है. इसके अलावा बाकी आरोपी भी दबंग और आपराधिक प्रवृति के हैं. महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन उस पर जमीन बेचने का दबाव बना रहे हैं. ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. साथ ही जमीन के बाउंड्रीवाल को भी गिरा दिया. महिला का कहना है कि आरोपी बीते 18 मार्च को आए और गालियां देने लगे. साथ ही कहने लगे कि अपनी जमीन को वहां बेचो, जहां हम कहेंगे.

50 लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगे

महिला का आरोप है कि महताब ने उससे कहा कि 50 लाख रुपये गुंडा टैक्स दो नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगी. हम तुम्हारी जमीन बेच देंगे और कोई कुछ नहीं कर पाएगा. महिला के मुताबिक, उस वक्त सोनू और भेड़ा महीन हाथ में पिस्तौल लेकर उसे धमका रहे थे. महिला ने प्रयागराज के उपायुक्त से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

महिला डरी-सहमी हुई है. उसने कहा है कि उसकी जान को खतरा है. उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं. अपनी ही जमीन को जबरदस्ती बेचने पर मजबूर किया जा रहा है. आए दिन आरोपी उसके घर आ जाते हैं और धमकी देने लगते हैं. वहीं पुलिस ने कहा है कि आरोपों की जांच की जा रही है. आरोपी महिला के घर के पास ही रहते हैं. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पिछले साल 15 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी. वारदात को तीन शूटरों ने अंजाम दिया. दोनों को कई गोलियां मारी गई थीं. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर आरोप लगा था कि माफिया बंधुओं ने बसपा नेता राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल की अपने गुर्गों से हत्या करवा दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.