Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

फाइनेंशियल प्लानिंग करते वक्त रखें इस बात का ध्यान, शादी के बाद भी आराम से कटेगी जिंदगी

39

फाइनेंशियल प्लानिंग स्टैंडर्ड बोर्ड (FPSB) के CEO कृष्ण मिश्रा ने कहा कि देश को फाइनेंशियल प्लानिंग प्रोफेशनल्स की एक नयी जेनरेशन की जरूरत है, जो ग्राहकों के लिए सलाहकार के रूप में काम कर सकें. इससे नए लोग जो शादी करने जा रहे हैं या फिर उनकी हाल में शादी हुई है. उनके लिए सही फाइनेंशियल प्लानिंग करने में मदद मिलेगी.

एफपीएसबी ने एक बयान में कहा कि भारत में इस समय 2,731 सर्टिफाइड हैं, जो उद्योग में काम करने के साथ ही व्यक्तिगत रूप से भी सेवाएं दे रहे हैं. मिश्रा ने कहा कि ज्यादातर लोग जो उद्योग में हैं, वे अपने संगठनों को बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित कर सकते हैं, लेकिन जब उनके पर्सनल फाइनेंस की बात आती है तो उन्हें भी जूझना पड़ता है. मिश्रा ने शुक्रवार को भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIT), दिल्ली के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर करने के मौके पर यह बात कही. यह एमओयू सीएफपी प्रमाणन के साथ कार्यकारी और नियमित परास्नातक कार्यक्रम शुरू करने के लिए किया गया.

एक्सपर्ट देते हैं ये दो सलाह

अगर आपकी शादी हो गई है या फिर आप शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं और किसी इंश्योरेंस प्लान को सेलेक्ट करने का मन है तो आप अपनी और अपने पार्टनर की सुरक्षा को लेकर इंश्योरेंस प्लान लेती हैं तो वह आप दोनों के लिए लाभदायक होगा. वहीं अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहती हैं तो वह भी पैसों को सेव करने का एक अच्छा तरीका साबित हो सकता है. आपको अपने पार्टनर के साथ इस बात को खुलकर करना चाहिए कि आप किसमें निवेश करने में ज्यादा कंफर्टेबल हैं और फिर आप कई सारे फायदे और नुकसान को देखकर चुनाव कर सकती हैं.

अधिकतर लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है. शादी के बाद आपकी जिम्मेदारियां बढ़ती चली जाएंगी, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप अपनी जिंदगी को एन्जॉय करना छोड़ दें. आप घूमने फिरने के लिए एक फंड बना सकते हैं, जिसमें हर महीने कुछ पैसे डाल सकते हैं. जब उस फंड में पर्याप्त पैसे जमा हो जाएं तो आप कहीं घूमने जा सकते हैं. इससे आप पर अचानक से खर्च का बोझ भी नहीं आएगा और आप हर कुछ महीनों या साल के बाद अपनी पसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.