Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली में बंद नहीं होगी बिजली, पानी और बस किराए पर सब्सिडी, LG ने कहा-अफवाहों पर नहीं दें ध्यान

36

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल हिरासत में हैं, ऐसे में यह अटकलें चल रही थी कि दिल्ली में बिजली, पानी और बस किराए पर दी जा रही सब्सिडी बंद कर दी जाएगी. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बिजली, पानी और बस किराये पर दी जा रही सब्सिडी जारी रहेगी और लोगों को निहित राजनीतिक हितों के कारण ऐसी किसी भी अफवाहों और बयानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

राज निवास द्वारा जारी एक प्रेस बयान में उपराज्यपाल ने दिल्ली के लोगों को आश्वासन दिया है कि गरीबों को लाभ पहुंचाने वाली कोई भी सब्सिडी योजना बंद नहीं की जाएगी. यह बयान उन अफवाहों के बीच आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल सब्सिडी योजनाएं बंद कर देंगे.

बंद नहीं होगी बिजली, पानी और बस किराए में दी जा रही सब्सिडी

दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया, “दिल्ली में बिजली, पानी और बस यात्रा सब्सिडी जारी रहेगी. कानून की उचित प्रक्रिया के तहत किसी व्यक्ति (अरविंद केजरीवाल) के जेल में रहने से सरकारी योजनाएं प्रभावित नहीं होंगी.”

सक्सेना ने कहा कि योजनाओं पर छूट दिल्ली के एनसीटी की समेकित निधि से किया जा रहा है, न कि किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खाते से यह दिया जा रहा है. बयान में कहा गया है कि इन योजनाओं को दिल्ली के लोगों द्वारा वित्त पोषित किया जाता है, जो करों के माध्यम से एनसीटीडी के समेकित कोष में योगदान करते हैं.

दिल्ली सरकार ने भी दी थी सफाई

बयान में कहा गया है कि उपरोक्त सब्सिडी योजनाएं सरकार की हैं और किसी भी पद पर बैठे किसी व्यक्ति द्वारा संचालित या उस पर निर्भर नहीं हैं और इसलिए, किसी भी व्यक्ति के जेल में होने के कारण, किसी योजना के प्रभावित होने का सवाल ही नहीं उठता है. इन योजनाओं का बजट दस्तावेज में बजटीय आवंटन होता है, जिसे संवैधानिक और वैधानिक प्रावधानों के अनुसार भारत सरकार द्वारा अनुमोदित किया जाता है.

इससे पहले, दिल्ली सरकार ने भी एक बयान जारी कर नागरिकों से फैलाई जा रही गलत सूचना का शिकार न बनने की अपील की है. एलजी सक्सेना ने पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अपने मंत्रालयों के कामकाज पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठकों में भाग लेने से इनकार करने पर आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के मंत्रियों की आलोचना की थी.

LG के बयान पर मंत्री सौरभ भारद्वाज का पलटवार

दूसरी ओर, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल के दिल्ली में सब्सिडी और योजनाओं को लेकर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि वो जेल के बाहर हों या अंदर, दिल्ली के लोगों के काम नहीं रुकने देंगे. आज दिल्ली के बेटे और भाई अरविंद केजरीवाल की बड़ी जीत हुई है. दिल्ली की जनता की बड़ी जीत हुई हैं. जो बोलते थे, जेल से सरकार नहीं चलने देंगे, वो भी हार मान गये. उन्होंने माना कि दिल्ली के काम नहीं रुकेंगे, केजरीवाल सरकार जेल से चलेगी। काम होते रहेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.