Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...

महाकाल पुलिस ने दो बिछड़े यात्रियों को स्वजन से मिलवाया

42

 उज्जैन। महाकाल थाने में पदस्थ एएसआइ ने जबलपुर व महाराष्ट्र के भंडारा से आए दो श्रद्धालुओं को उनके स्वजन से मिलवाया। दोनों महाकाल दर्शन करने के लिए स्वजन के साथ आए थे। यहां दर्शन के बाद वह बिछड़ गए थे।

एएसआइ चंद्रभानसिंह ने बताया कि अशोक पुत्र दशरथ खांडेकर उम्र 54 वर्ष निवसी तुरसार रोड भंडारा महाराष्ट्र अपने स्वजन के साथ महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे।

यहां दर्शन के दौरान लाइन में वह बिछड़ गए। अशोक को स्वजन का मोबाइल नंबर याद नहीं था। इस पर एएसआइ सिंह ने अशोक के गांव के पुलिस थाने पर फोन लगाकर वहां से अशोक के साथ आए स्वजन के नंबर लिए और फोन कर अशोक को उनसे मिलवाया।

इसके अलावा अनुसुइया पत्नी अनोखेलाल सेन उम्र 72 वर्ष निवासी बरगी कालोनी जबलपुर भी अपने स्वजन के साथ उज्जैन आई थी। यहां रामघाट पर वह स्वजन से बिछड़ गई थी। तीन-चार घंटे तक स्वजन का पता नहीं चला। इसके बाद एएसआइ सिंह ने रामघाट चौकी पर जाकर महिला के संबंध में अनाउंसमेंट कराया। जिसके बाद महिला के स्वजन आए और उसे साथ ले गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.