Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ... रायपुर में अपराधियों पर नजर रखने वाले ITMS कैमरे ठप: 100 से ज्यादा बंद, धुंधली फुटेज से पुलिस परेशान नेपाल में भीषण बाढ़-तबाही से बचकर रायपुर लौटे 5 दोस्त: 'चाय के 10 मिनट के ब्रेक' ने बचाई जान, स्टेशन... बस्तर में विकास की रफ्तार पकड़ेगी: केंद्र ने दी DMF नियमों में बड़ी छूट, 15-25 KM की बाध्यता खत्म छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण पर CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान: 'सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: FIR से फैसले तक जेंडर जस्टिस आधारित भाषा का होगा इस्तेमाल रायपुर के अश्वनी नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या: भाग रहे 4 नाबालिग हिरासत में, बिलासपुर स्टेशन से ... रतनपुर महामाया मंदिर में विहिप और बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: मारपीट मामले में ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन... मानसून में शबाब पर कांकेर का मलाजकुडूम जलप्रपात: 3 चरणों में गिरती दूध नदी की धाराएं मोह रहीं सैलानि...

रीवा जिले में बोरवेल में गिरा 6 वर्ष का बालक हार गया जिंदगी की जंग, अब पोस्‍टमार्टम की तैयारी

64

रीवा। जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे बालक मयंक तक रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। उसे बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार 6 वर्ष के मयंक की सांसें थम चुकी हैं। त्यौंथर एसडीएम संजय कुमार जैन ने मयंक की मौत की की पुष्टि है और अब त्यौंथर में पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही है।

मयंक तक एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पहुंच गई, टीम ने उसे मृत बताया है। शव निकालने के बाद डॉक्टर परीक्षण करेंगे।

इससे पहले खुले बोरवेल में फंसे हुए मयंक को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन बचाव टीम देर रात तक इस 6 वर्ष के बच्‍चे तक नहीं पहुंच सकी थी। बच्‍चे की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था।

रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र में ग्राम मनिका में बोरवेल के गड्ढे में गिरे 6 वर्षी मासूम का 30 घंटे बाद भी पता नहीं चला था। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा था।

दो रातों से नहीं सोए अधिकारी व रेस्कयू टीम

बोर में फंसी जिंदगी को बचाने दो रातों से नही सोए थे अधिकारी व रेस्कयू टीम के लोग, लेकिन ये प्रयास नाकाफी रहे।

कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी विवेक सिंह, जिप सीईओ सौरभ सोनवाड़े, एएसपी अनिल सोनकर, एसडीएम संजीव जैन, एसडीओपी उदित मिश्रा, थाना प्रभारी कन्हैया बघेल, जनपद सीईओ राहुल पाण्डेय मौके पर मोर्चा संभाले हुए रहे। तीसरे दिन भी रेस्कयू ऑपरेशन चला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.