Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बड़वानी में देर रात आए आंधी तूफान ने बरपाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की हुई मौत…

25

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा के पास ग्राम चाचरिया के नवाड़ फलिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक मासूम बालिका गंभीर घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन जहां से उसे बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाचरिया के केलपानी निवासी फुंदीबाई अपनी बेटी व नातिन के साथ कुछ दिन पूर्व अपने मायके चाचरिया के नवाड़ फलिया आई थी।

जहां उसके साथ बेटी और नातिन दोनों मौजूद थीं। तेज हवा और बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से फुंदीबाई उम्र 45 वर्षीय एवं उसकी नातिन ललिता की मौत हो गई वहीं 8 वर्षीय भूरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.