Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...

बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली और पीलीभीत दौरे पर आज CM Yogi, उत्तराखंड में भी करेंगे जनसभा को संबोधित

55

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों अपने चुनावी दौरे पर है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम योगी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है और भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे है। आज सीएम योगी मुरादाबाद, बिजनौर, हल्द्वानी (उत्तराखंड), बरेली और पीलीभीत दौरे पर रहेंगे और यहां पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी भाजपा के स्टार प्रचारक माने जाते है। आज वह भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे और उनके लिए वोट की अपील करेंगे। सीएम दोपहर 12ः25 बजे मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बिजनौर में ग्राम आलमपुर, गावड़ी मैदान बढ़ापुर में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे उत्तराखंड में जनसभा करेंगे और शाम 3ः40 बजे पीलीभीत और इसके बाद बरेली में जनता को संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड दौरे पर सीएम योगी
सीएम योगी आज यानी शनिवार को हल्द्वानी आ रहे हैं। वह एमबी कॉलेज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी ईमानदार और कट्टर छवि के लिए जाने जाते हैं। उप्र में सुशासन और माफियाओं पर उनकी सख्ती ने उन्हें देश और दुनिया की तरह उत्तराखंड में भी लोकप्रिय बना दिया है। पार्टी योगी आदित्यनाथ के जरिए पहाड़ और तराई दोनों को साधना चाहती है। पार्टी की रणनीति है कि प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत के अंतर को बढ़ाया जाए। इसलिए उसने योगी की सभाओं में इजाफा किया है। योगी हिन्दू वोटों के ध्रुवीकरण में माहिर हैं। साथ ही हारी बाजी को पलटने का माद्दा रखते हैं।

जानिए सीएम योगी का आज का कार्यक्रम
● दोपहर 12.25 बजे – लोकसभा मुरादाबाद जनसभा
● स्थल- ग्राम आलमपुर ,गावड़ी मैदान बढ़ापुर, बिजनौर
●दोपहर 2 बजे -उत्तराखंड/ लोकसभा नैनीताल जनसभा
●स्थल – एम बी इंटर कॉलेज,हल्द्वानी
●शाम 3.40 बजे- लोकसभा पीलीभीत जनसभा
●स्थल – रामलीला मैदान, बहेड़ी, बरेली

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.