Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

अजमेर की ‘द बर्निंग बिल्डिंग’… 6 घंटे से धधक रही आग, बुझाने में जुटे 30 फायर टैंकर

64

राजस्थान के अजमेर शहर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां विमला मार्केट स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में अचानक आग लग गई. जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां लगाई गई हैं. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्कित बताया जा रहा है. हालांकि इसकी अभी पुष्टि हुई नहीं है. फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में AC में गैस भरने का काम किया जाता है. जिस कारण वहां काफी संख्या में सिलेंडर रखे हुए होते हैं. आग लगने के कारण गोदाम में रखे कई सिलेंडर ब्लास्ट हो गए और उछलकर सड़क पर आ गिरे. धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घबरा कर घरों से बाहर आ गए. सूचना पर क्लॉक टावर व अलवर गेट थाना पुलिस और 30 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

बाजार में दुकानों को बंद करवा दिया गया है. बिजली सप्लाई भी बंद करा दिया गया है. आग लगने से बिल्डिंग की दीवारों में दरार भी आ गई है. लोगों को बिल्डिंग से दूर कर दिया गया है. फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चला है. लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी.

क्या बोलीं चश्मदीद

बिल्डिंग के पास रहने वाली मंजू जैन ने बताया कि विमला मार्केट में लक्ष्मी मार्केट के नाम से बिल्डिंग है. इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक गोदाम है, जिसमें सिलेंडर पड़े रहते हैं. जैसे ही ब्लास्ट की आवाज आई, ऐसा लगा कि कोई सामान फेंक रहा है. बाहर लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. घर के बाहर जाकर देखा तो पता चला कि आग लग गई. शुरुआत में पटाखे जैसी आवाज आ रही थी. कुछ समय बाद बिल्डिंग में पूरी आग फैल गई. आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी बुलाया गया

6 घंटे बीत जाने के के बाद भी आब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. लगभग 80 प्रतिशत ही आग अभी बुझाई जा सकती है. मौके पर पहुंचे एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि बिल्डिंग पूरी से बंद है. इसमें AC रिपेयर और कपड़े की दुकानें भी हैं. आग पर काबू पाने के लिए सिविल डिफेंस की टीम जुटी हुई है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है. आग पर जल्द से जल्द काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.