Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स...

पंजाब के CM भगवंत मान तिहाड़ जेल में केजरीवाल से करेंगे मुलाकात, जानिए क्या है वजह

152

दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 अप्रैल को तिहाड़ जेल में मुलाकात कर सकेंगे. जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन मान को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए सोमवार दोपहर 12 बजे का समय एलॉट किया गया है.

दरअसल, शुक्रवार सुबह 11 बजे पंजाब के एडीजी एके पांडे तिहाड़ जेल में सुरक्षा मीटिंग रिव्यू के लिए पहुचे थे. इसमें सीएम के आगवन के पहले तैयारियों की समीक्षा की गई.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में मुलाक़ात के पहले जेल प्रशासन की तैयारी पूरी हुई. आईबी, दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी यूनिट, पंजाब पुलिस ने तिहाड़ जेल में सिक्योरिटी रिव्यू किया.

15 अप्रैल को मान मिलेंगे केजरीवाल से

तिहाड़ की तरफ से पंजाब मुख्यमंत्री कार्यलय को जानकारी दे दी गयी है कि अगले हफ्ते वो 15 अप्रैल को मुलाक़ात के लिए आ सकते हैं.

आपको बता दें कि 15 अप्रैल को आबकारी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि भी पूरी हो रही है. हालांकि अरविंद केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया था.

केजरीवाल और मान के बीच मुलाकात है अहम

दूसरी ओर, देश में लोकसभा चुनाव प्रचार चल रहा है. ऐसे में पंजाब के सीएम का अरविंद केजरीवाल से मुलाकात अहम माना जा रहा है. इस मुलाकात के दौरान केजरीवाल और मान में लोकसभा चुनाव प्रचार की रणनीति को लेकर चर्चा हो सकती है. मान ने पहले ही कहा है कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन उनकी विचारधारा को कैसे गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने देश की जनता से इसका मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की है.

बता दें कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरोप लगा रही है कि यह गिरफ्तारी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है. अरविंद केजरीवाल लोकसभा के दौरान प्रचार नहीं कर पाएं. इसलिए आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.