Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुरुग्राम: बैंक में नौकरी कर रहा ठगों का गैंग! 1.32 करोड़ रुपए की लगाई चपत

34

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बैंक में करोड़ों रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है. यही ठगी कोई और नहीं प्राइवेट येस बैंक के कर्मचारियों ने की है. प्राइवेट बैंक में काम कर रहे ऐसे दो कर्मचारियों को साइबर थाना पुलिस ने पांच अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है. यह दोनों येस बैंक के कर्मचारी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता खोलने के साथ ही साइबर ठगी को भी अंजाम देते थे.

पुलिस की जांच में पता चला कि ये लोग बैंक के खाते को ठगी की रकम वसूलने के लिए उपलब्ध कराते थे. इसके लिए बकायदा यह लोग कमीशन भी लेते थे. पुलिस ने पकड़े गए इन आरोपियों के पास से 1 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि रिकवर कर पीड़ित को लौटाई है.

दो बैंक कर्मचारी समेत 7 गिरफ्तार

साइबर क्राइम के एसीपी प्रिंयांशु दिवान ने बताया कि 3 फरवरी को साइबर थाना ईस्ट पुलिस में एक बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी. स्टॉक में निवेश करने के नाम पर एक व्यक्ति ने उनसे एक करोड़ 32 लाख रुपए की ठगी की थी. मामले में जांच के दौरान पुलिस ने येस बैंक के दो कर्मचारियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है. बैंक कर्मचारियों से जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि उन्होंने 10 अन्य खाते भी अलग-अलग ब्रांच में खुलवाए हैं, जिनमें भी साइबर ठग यह रकम वसूलते हैं.

अच्छे रिटर्न के झांसे में न आएं लोग, पुलिस ने की अपील

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों द्वारा बुजुर्ग से ठगी गई 1 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि को बुजुर्ग को वापस लौटा दिया है. इतनी मोटी रकम वापस पाने के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने गुरुग्राम की साइबर क्राइम को धन्यवाद किया है. एसीपी प्रिंयांशु ने लोगों से अपील की है कि वह इस तरह के निवेश कर अच्छे रिटर्न देने वाले लोगों के झांसे में न आएं. इस तरह के वॉट्सएप ग्रुप ठगों के गिरोह द्वारा चलाए जाते हैं. लोगों को हर तरह से अपने झांसे में लेकर खाते में रकम ट्रांसफर कराते हैं. ऐसे ठगों से सावधान रहना चाहिए, जरा सा भी शक होने पर पुलिस से संपर्क करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.