Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दहेज के लिए गर्भवती महिला को पीटा, घर से निकाला, पति ने तीन तलाक की धमकी दी

65

 उज्जैन। यादव नगर में रहने वाली गर्भवती महिला से उसके साथ ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पति ने भी तीन तलाक देने की धमकी दी है। मामले में चिमनगंज पुलिस को शिकायत की है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार यादव नगर निवासी गर्भवती महिला के साथ उसके ससुरालजनों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। घायल महिला को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और चिमनगंज थाने पर सूचना दी। पुलिस ने बताया कि अलिना पत्नी तैय्यब 20 वर्ष निवासी यादव नगर का दिसंबर 2022 में निकाह हुआ था।

उसके ससुराल वाले निकाह के बाद से ही दहेज के लिए परेशान कर रहे है। अलिना गर्भवती है। इसलिए कुछ दिन से मायके रह रही थी। बुधवार को उसे ससुराल वालों ने घर की सफाई के लिए बुलाया था।
इस दौरान सास तब्बू, ससुर गनी, ननद मुमताज, देवर उसे दहेज नहीं लाने की बात पर विवाद करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। पति ने उसे बचाया नहीं और तीन तलाक की धमकी दी तथा चेहरे पर एसिड फेंकने की बात भी कही। महिला को उसे पिता ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.