Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

पाकिस्तान में आतंकवादी हमला, खैबर पख्तूनख्वा में इस साल मारे गए 42 पुलिसकर्मी

50

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इस साल आतंकवाद संबंधी घटनाओं में 42 पुलिसकर्मी मारे गये हैं. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुलिस प्रमुख अख्तर हयात खान गंडापुर ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने इसी अवधि के दौरान विभिन्न अभियानों में 88 आतंकवादियों को मार गिराया है.

उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 से अब तक प्रांत में आतंकवाद का मुकाबला करते हुए 42 पुलिसकर्मी मारे गए. उन्होंने कहा कि देश में हालिया आतंकवादी गतिविधियों के केंद्र रहे डेरा इस्माइल खान, लक्की मारवात और टैंक सहित दक्षिणी जिलों में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है.

पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला

पाकिस्तान में आठ फरवरी यानी आम चुनाव से पहले आतंकी गतिविधियां तेज हो गई थीं. यहां खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 10 पुलिसकर्मी मारे गए.जबकि छह अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पाक सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़

पुलिस ने बताया था कि जिले की तहसील दरबान में आतंकवादियों ने तड़के तीन बजे पुलिस थाने पर भारी हथियारों से हमला कर दिया. आतंकियों ने चारों ओर से ग्रेनेड फेंका और भारी गोलीबारी की. एजेंसी ने कहा कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. इससे पहले बलूचिस्तान में हुए लगातार तीन आतंकी हमलों में चार सरकारी कर्मचारी और दो नागरिक मारे गए थे, जिसके बाद पाक सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नौ आतंकवादी की भी मौत हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.