Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत ,15 घायल, PM मोदी ने जताया दुख..

48

रायपुर।: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में खपरी रोड़ पर खदान में एक दर्दनाक बस हादसा हो गया है। इस हादसे में एक बस 30 फीट नीचे खदान में गिर गई है। इस घटना में 12 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 15 लोग घायल हैं जिसमें से 10- 12  लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। सूत्रों की माने तो मृतकों की अभी  संख्या और  बढ़ सकती है। इन सभी घायलों को  अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती  करवाया गया है। वहां पर सभी घायलों का इलाज जारी है। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं वहीं कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच करने के आदेश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केडिया  डिस्टलरी की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपए मुआवजा के साथ एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्चा उठाने की बात कही गई है।

बस हादसे की पूरी घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने ट्वीट करके दुख जताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा कुम्हारी में खपरी रोड़ पर मुरूम खदान में हुआ है। बस में केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से सवार होकर लौट रहे थे हादसे के दौरान बस में 40 लोग थे।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख 

प्रधानमंत्री ने लिखा छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.