Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प... Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक...

करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत को पुलिस ने हिरासत में लिया, बीजेपी मुख्यालय के घेराव का किया था ऐलान

70

परषोत्तम रूपाला के बयान के बाद गुजरात में क्षत्रिय समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी बीच आज यानी 9 अप्रैल को करणी सेना के राज शेखावत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. राज शेखावत को अहमदाबाद एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है. शेखावत ने गांधीनगर में भाजपा के गुजरात मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था.

राज शेखावत ने आज दोपहर 2 बजे केंद्रीय नेता परषोत्तम रूपाला के बयान के खिलाफ गांधीनगर के बीजेपी मुख्यालय (कमलम) पहुंचने का आह्वान किया था. हालांकि राज शेखावत ने एक वीडियो में कहा कि अगर हमें कमलम तक नहीं पहुंचने दिया गया तो हम आत्महत्या कर लेंगे.

कमलम पुलिस छावनी में तब्दील

गुजरात करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने आज दोपहर कमलम को घेरने की धमकी दी. फिलहाल पुलिस ने शेखावत को हिरासत में ले लिया है. इलाके में महिला पुलिस समेत विभिन्न एजेंसियां तैनात हैं. सुरक्षा शाखा, एसआरपी, स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस के अधिकारी गांधीनगर और खास कर कमलम में तैनात हैं. साथ ही कमलम में अग्निशमन विभाग की एक टीम को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है.

परषोत्तम रूपाला ने क्या कहा था

22 मार्च को राजकोट में एक सभा को संबोधित करते हुए, रूपाला ने टिप्पणी की कि तत्कालीन ‘महाराजाओं’ ने विदेशी शासकों के साथ-साथ अंग्रेजों के उत्पीड़न के सामने घुटने टेक दिए. उन्होंने आगे कहा कि इन ‘महाराजाओं’ ने इन शासकों के साथ रोटी तोड़ी और अपनी बेटियों की शादी भी उनसे की. राजपूत समुदाय के सदस्यों ने इस टिप्पणी को अपने अपमान के रूप में देखा. उन्होंने भाजपा से रूपाला की उम्मीदवारी वापस लेने का आग्रह किया.

शेखावात ने किया विरोध

दरअसल केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रिय, राजपूत समुदाय पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावत ने समुदाय पर केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला की टिप्पणी का विरोध किया था. साथ ही शेखावत ने पार्टी से आग्रह किया था कि रूपाला को राजकोट लोकसभा सीट के उम्मीदवार से हटाया जाए. लेकिन पार्टी ने इस बात से इनकार कर दिया. जिसके विरोध में रविवार को शेखावत ने राज्य भाजपा मुख्यालय ‘कमलम’ का घेराव करने का आह्वान किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.