Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Update: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग की नई चेतावनी ने बढ़ाई टे... बड़ी चेतावनी: चांदनी चौक का मंदिर आतंकियों के निशाने पर! दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में लश्कर, हा... Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै...

बाबा तरसेम हत्याकांड: मुख्य आरोपी अमरजीत पुलिस एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का था इनामी

36

नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख की हत्या के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि हत्या के एक आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर दिया है. वहीं इस मामले में आरोपी दूसरा शख्स फिलहाल फरार है. पुलिस के मुताबिक जिस आरोपी को पुलिस ने ढेर किया है उसके सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम था और वह पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों से शामिल रहा है.

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि दो आरोपियों ने मिलकर बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड और हरिद्वार पुलिस ने हरिद्वार के भगवानपुर में आरोपी अमरजीत का एनकाउंटर कर दिया है. डीजीपी ने बताया कि इस पूरे मामले में 11 संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए थे, जिसमें से 7 अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि 3 अभी भी फरार चल रहे हैं.

डीजीपी उत्तराखंड ने बताया है कि डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या का मामला बहुत निंदनीय अपराध था जिसमें एक आरोपी का एनकाउंटर आगे इस तरह के अपराध को अंजाम देने वाले लोगों के लिए एक नजीर पेश करेगा. पुलिस ने बताया कि तरसेम सिंह की हत्या भी एक गहरा षडयंत्र था. इसमें सभी आरोपियों को नामजद किया गया था. पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई थी.

डीजीपी ने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे राज्य के कई नामी गिरामी लोगों के होने का भी शक है. हालांकि पुलिस उन कड़ियों की भी बारीकी से जांच कर रही है और मामले में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी बताया कि जिन दो आरोपियों से तरसेम सिंह की हत्या को अंजाम दिया है वह दोनों ही सुपारी किलह हैं और पैसे लेकर दूसरे की हत्या करते रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.