Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

इंदौर में मनाया गया गुड़ी पड़वा का पर्व, राजबाड़ा पर सामूहिक रूप से सूर्य को दिया गया अर्ध्य

32

इंदौर : इंदौर में गुड़ी पड़वा के मौके पर अलग-अलग स्थानों पर सूर्य को अर्घ्य देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंदौर में सूर्योदय के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। इस आयोजन में ना सिर्फ सूर्य को अर्घ्य दिया गया, बल्कि शास्त्रीय गायन का आयोजन भी किया गया। गुड़ी पड़वा का मुख्य आयोजन राजबाड़ा पर किया गया। इसमें शहर के सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी और महापौर, पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही सैकड़ों लोगों ने पहले गुड़ी बांधी और उसके बाद उगते सूर्य को अर्घ दिया।

हिन्दू सभ्यता और संस्कृति में गुड़ी पड़वा पर्व का अपना अलग ही महत्त्व है। गुड़ी पड़वा के दिन से ही हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ माना गया है। ये एक प्राचीन परम्परा रही है जो आज भी जारी है। हिन्दू शास्त्रों की मान्यता अनुसार नववर्ष की आगवानी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही गुड़ और धनिये का प्रसाद भी ग्रहण किया जाना चाहिए।

इसी के तहत हर साल की तरह इस बार भी राजवाड़ा चौक पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से शहर के सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही शहर के सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को हिन्दू नववर्ष की बधाई दी और गुड धनिया का प्रसाद भी बांटा। गुड़ी पड़वा के मौके पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.