Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

क्रिकेट खेल रहे थे CMO, पुलिस पहुंची और मैदान से कर लिया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

25

इंदौर: पुलिस ने शहडोल के नगर पालिका में सीएमओ पद पर पदस्थ प्रभात बरकड़े को गिरफ्तार किया है। उन पर नीट की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़ित मार्च 2024 में इंदौर के एमआईजी थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। खास बात यह है कि पुलिस जब आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करने पहुंची। उस वक्त वे धनपुरी के एक ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया और फिर इंदौर के लिए रवाना हो गई।

आरोपी अधिकारी प्रभात वरकड़े बालाघाट के बैहर के रहने वाला है। पीड़ित छात्रा भी वहीं की रहने वाली है। आरोपी प्रभात बरकड़े पिछले दो साल से धनपुरी नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ है। इससे पहले शहडोल जिले की बकहो नगर परिषद में सीएमओ रह चुके है। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी सीएमओ प्रभात बरकड़े पर रेप का ये मामला उस वक्त का है, जब वे इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। इंदौर में उनकी मुलाकात पीड़ित छात्रा से हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.