Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर...

सोमवती अमावस्या की रात कर लें ये उपाय, हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

45

वैदिक पंचांग के अनुसार आज साल की पहली सोमवती अमावस्या है. माना जाता है कि इस दिन स्नान और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के साथ चंद्रमा की पूजा करने का विधान है. सोमवती अमावस्या के दिन लोग अपने रूठे हुए पितरों को मनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही पितृ दोष से मुक्ति भी मिलती है.

सोमवती अमावस्या का मुहूर्त

इस बार साल की पहली सोमवती अमावस्या आज यानी 8 अप्रैल को मनाई जा रही है. इसकी शुरुआत 8 अप्रैल 2024 यानी आज सुबह 08:25 बजे हुई और समापन रात को 11:49 बजे होगा.

सोमवती अमावस्या की रात्रि में करें यह कार्य

  • आज के दिन चंद्रमा की पूजा अवश्य करनी चाहिए. माना जाता है कि जिसकी कुंडली में चंद्रमा नीच स्थिति में होता है ऐसे लोगों को इस दिन सफेद रंग के वस्त्र, सफेद रंग के अन्न, दूध दही आदि का दान करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से चंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं.
  • व्यापार में हो रही परेशानियों को कम करने के लिए लोगों को आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और श्री हरि विष्णु भगवान का ध्यान करते हुए “ओम नमो भगवते नारायणाय” मंत्र का जाप करें.
  • जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष है, उन्हें सोमवती अमावस्या के दिन चांदी के नाग-नागिन की विधि-विधान से पूजा करें इसके बाद इन्हें शिवलिंग पर अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें.
  • सोमवती अमावस्या के दिन यदि व्यक्ति चावलों को पकाकर उसमें चीनी मिलाएं. इसके बाद इसे गाय को खिला दें और गौ माता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें. इस उपाय को करने से आपको मानसिक तनाव से राहत मिलेगी.

सोमवती अमावस्या का महत्व

सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान का भी विशेष महत्व होता है. कहा जाता है कि महाभारत में भीष्म ने युधिष्ठिर को इस दिन का महत्व समझाते हुए कहा था कि, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने वाला मनुष्य समृद्ध, स्वस्थ्य और सभी दुखों से मुक्त होगा.साथ ही यह भी माना जाता है कि स्नान करने से पितरों कि आत्माओं को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.