Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर में छाएंगे बादल, हल्की बारिश भी होगी, अगले एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा मौसम

28

 इंदौर। अगले सप्ताह मौसम में बदलाव दिखाई देने से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। सप्ताह के शुरुआत में जहां बादल छाए रहने से दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वही 9 अप्रैल से इंदौर में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू होगा जो सप्ताह के अंत तक जारी रहेगा। बारिश होने के कारण गर्मी का असर कम रहेगा और शहरवासियों को तपिश से राहत मिलेगी।

9 अप्रैल को शहर में धूल भरी तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से भी चलेगी। इसके बाद 10 अप्रैल को हवाओं की गति और भी तेज होगी और हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी। ऐसे में अगले सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी गायब हो जाएगी और तापमान में गिरावट होने से हल्की ठंडक का अहसास भी शहरवासियों को होगा।

अरब सार व बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी बदलेगी मौसम

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। इसके असर से अभी से शहर में बादल छा रहे है। वही एक मानसून द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ माराठवाड़ा होते हुए कन्याकुमारी के तटीय इलाके तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में भी एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा 10 अप्रैल को उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस वजह से अगले सप्ताह में अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां दिखाई देगी।\

सप्ताह में दिन में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के की बीच रहेगा। वहीं रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इंदौर सहित प्रदेश के अलग-अलग आइसोलेट हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां रहेगी। दिन में जहां बादल रहेंगे वही दोपहर के बाद या रात के समय बारिश होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.