Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

फ्रिज की गैस लीकेज से घर में ब्लास्ट, खिड़कियां दरवाजे टूटकर बिखरे, पति-पत्नी समेत बच्चा झुलसा

36

नर्मदापुरम : नर्मदापुरम की रसूलिया क्षेत्र अंतर्गत ऑफिसर्स कॉलोनी में एक मकान में ब्लास्ट होने से उसी परिवार के 3 लोग झुलस गए। घायलों को तुरंत 108 की जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि रसूलिया की ऑफिसर कॉलोनी में किराए से रहने वाले साहू परिवार सुबह नर्मदा स्नान करने गए थे लौटने पर जैसे ही सरिता साहू ने घर का गेट खोला एक दम से ब्लास्ट सा हुआ और सरिता साहू उनके पिता लक्ष्मण साहू और 1 साल की बेटी झुलस गई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार चल रहा है। हालांकि ब्लास्ट कैसे हुआ अभी इसकी जांच एफएसएल टीम कर रही है। वही घर वाले भी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। ब्लास्ट इतना तेज था कि घर के बाहर के खिड़कियों के कांच तक फुट गए बाथरूम में लगा गेट चोखट सहित ही बाहर निकल आया। घर का पूरा समान भी अस्त व्यस्त हो गया। ब्लास्ट के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर के दरवाजे सहित पूरा समान बिखरा हुआ था।

देहात टी आई प्रवीण चौहान ने बताया कि अभी पूरे मामले की जांच चल रही है। अभी प्रथम दृष्टया फ्रीज की गैस लीक होने से लग रहा है। जांच के एफएसएल टीम मौके पर है। मामले को विवेचना में ले लिया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.