Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

कब्रिस्तान से निकले दो भूत… करने लगे जमीन का काला कारोबार! पुलिस के भी फूले हाथ

43

किसी ने भूत देखा हो या न देखा हो, लेकिन उसके बारे में सुना जरूर होगा. भूत की कहानियां अपने आसपास अक्सर ही सुनने को मिलती हैं. ऐसी ही एक कहानी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सामने आई है. जहां साल 1961 और 2019 में दो लोगों की मौत हो गई. इन दोनों के मरने के बाद भी जिले में जमीन के काले कारोबार में इनका नाम चल रहा था. बलिया जिले के रसड़ा इलाके के रहने वाले अजीमुद्दीन की मौत साल 1961 में हुई थी, जबकि शोएब की मौत 2019 में हुई. मरने के बाद दोनों के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था.

दोनों की मौत के बाद भी उनके नाम से जिले में जमीन का काला कारोबार चल रहा है. इस मामले ने पुलिस की टीम को भी चौंका दिया है. सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले पर जांच तेज कर दी है. आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

मृतकों की ओर से किया गया वकील

दरअसल, रसड़ा इलाके में मृतक के नाम पर जमीन का काला कारोबार किया जा रहा था. मृतक के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई. एसडीएम रसड़ा कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ धारा 229-बी के तहत केस दर्ज कराया गया. उनमें से कुछ ने मृतकों की भूमि को लूटने और हड़पने के इरादे से एक समूह बनाकर मृतकों को कागजों में पुनर्जीवित किया. इतना ही नहीं मृतक की ओर से एक वकील भी नियुक्त किया गया. लाखों की जमीन की खरीद-फरोख्त भी हुई. बाद में कोर्ट के आदेश पर रसड़ा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई.

पुलिस आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

रसड़ा पुलिस ने आरोपी रेयाज अहमद, फैयाज अहमद, मुस्ताक, मुमताज, मुशर्रफ जहांगीर, सायरा बानो के खिलाफ अवैध रूप से जमीन हड़पने का प्रयास करने के आरोप में धारा 419, 20, 67, 68, 71 और 506 के तहत केस दर्ज किया है. सुमन जयसवाल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.