Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि...

पत्नी को गोली मारने के बाद उसे तड़पता देखता रहा पति, चोरी – छिपे किया अंतिम संस्कार, दो दिन बाद खुल गया राज

39

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने घर से कुछ दूर जाकर पत्नी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आपको बता दें की घटना भिंड जिले के गोहद के पिपरौली के मजरा बंजारा का पुरा की है। महिला ग्वालियर की रहने वाली थी। पति ने जुर्म छिपाने के लिए कमरे को भी पूरी तरह से साफ कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। जिस जगह पर पति ने पत्नी का अंतिम संस्कार किया था वहां से पुलिस ने राख के सैंपल भी ले लिए हैं।

जेवर नहीं देने पर चलाई पत्नी पर गोली ..

मृतक महिला का नाम रेखा है और 9 साल पहले उसकी शादी हरिराम नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोपी कोई काम नहीं करता था और सनकी मिजाज का भी बताया जा रहा है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी से कुछ जेवर मांगे थे। जिनको वह गिरवी रखना चाह रहा था। जब पत्नी ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की और पत्नी को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी ने घटनास्थल से खून साफ कर दिया था। बताया जा रहा है की गोली चलने की आवाज पड़ोसियों ने भी सुनी थी। लेकिन आरोपी सनकी मिजाज का है। इसलिए पड़ोसी चुप रहे। बाद में किसी ने इसकी सूचना महिला के पिता को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी पहले तो पुलिस को गुमराह करने लगा।

पुलिस पहुंची उससे पहले ही आरोपी ने शव का कर दिया अंतिम संस्कार

जब पुलिस ने आरोपी को कुछ सुराग दिखाए और आरोपी से पूछताछ की तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तब तक आरोपी ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.