Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...

हरदा में दो लोगों की हत्या, शरीर पर मिले मारपीट के निशान

35

हरदा। हरदा में दो लोगों की मारपीट कर हत्या कर दी। दोनों के शवों पर मारपीट के निशान मिले हैं। 45 वर्षीय शैतान सिंह का शव रोड के किनारे मिला तो युवक सईद शाह को किसी ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हत्या की यह वारदात सिटी थाना अंतर्गत बुधवार तड़के चार से पांच बजे की बीच की है। आरोपित फिलहाल अज्ञात हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और सिटी थाना से बल मौके पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि दोनों पर डंडों से वार किए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तीन से चार लोगों द्वारा हत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस यह भी कह रही है कि जांच के बाद पता चलेगा कि सही स्थिति क्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत के कारण का सही पता चल सके।

सईद शाह नसरुल्लांगज का रहने वाला है, जिसने करीब आठ दिन पहले रन्हाई रोड पर किसान याहया खान का आम का बगीचा खरीदा था। सईद उसकी पत्नी शहनाज और तीन बेटियों के साथ बगीचे में रहने आया था। पत्नी शहनाज ने यह भी कहा कि वह कुछ दिन पहले ही यहां रहने आए थे। उनका यहां किसी से कोई विवाद भी नहीं था।

शैतानसिंह का शव शहर की बंगाली कालोनी के सामने रन्हाई रोड पर मिला। उसके शरीर पर डंडे के निशान और अन्य चोट मिली। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति सुबह सुबह घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव मिला। उनके दो बेटे हैं। शैतान सिंह किसान खान के फार्म हाउस पर पिछले करीब बारह साल से काम कर रहा था।

पुलिस को अहम सुराग मिले

जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि उन्हें कुछ अहम सुराग लगे हैं। रन्हाई रोड पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहने वाला एक परिवार घर में ताला लगाकर कहीं चला गया है। घर के बाहर सीसीटीवी भी लगे हैं, जिनकी मदद ली जाएगी। इस परिवार के किसी सदस्य की इस दोहरे हत्याकांड में भूमिका हो सकती है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.