Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Assam Highway Airstrip: असम में हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, सेना ने दिखाया अपना दम मुंबई: मुलुंड में बड़ा हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने से 1 की मौत, कई गाड़ियां चकनाचूर Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम... MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोल... Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; ... Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 'हिसाब' करने की दी चेतावनी Antique Coins: चांदी के भाव बढ़ते ही गलने लगे ऐतिहासिक सिक्के, कॉइन कलेक्टर्स ने जताई बड़ी चिंता Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या

इजरायल के PM नेतन्याहू ने अल जजीरा पर लगाया बैन, बताया इसे आतंकवादी चैनल

36

दीर अल-बलाहः इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह समाचार चैनल ‘अल जजीरा’ के प्रसारण पर तत्काल रोक लगा रहे हैं।

संसद द्वारा सोमवार को एक कानून पारित करने के बाद नेतन्याहू ने ‘‘आतंकी चैनल” को बंद करने का संकल्प जताया। यह कानून पारित होने के बाद सरकार के लिए अल जजीरा का इजराइल में प्रसारण रोकने का रास्ता साफ हो गया। नेतन्याहू ने अल जजीरा पर इजराइली सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने, सात अक्टूबर के हमास हमलों में भाग लेने और इजराइल के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

नेतन्याहू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आतंकी चैनल अल जजीरा अब इजराइल में प्रसारित नहीं होगा। चैनल की गतिविधियों को रोकने के लिए नए कानून के तहत तुरंत कार्रवाई करना मेरा संकल्प है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.