Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

अभी खत्म नहीं हुई मुख्तार की कहानी…20 साल बाद भी हो जाएगी जांच, अफजाल अंसारी का बड़ा दावा

22

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. अफजाल ने कहाकि सरकार समझ रही है कि मुख्तार अंसारी की कहानी का द एंड कर दिया. उन्होंने कहा कि यह सही है कि मुख्तार अंसारी अब दुनिया मे नहीं रहे. लेकिन फूहड़ ढंग से सरकार के संरक्षण में अफसरों ने दुर्दांत अपराधियों को बचाने के लिये उनकी हत्या की साजिश को अंजाम दिया. अफजाल अंसारी ने कहाकि जो राज धर्म है उसकी हत्या हुई है, कोई इसे बहादुरी मान ले तो अलग बात है.

अफजाल ने कहाकि डॉक्टर, जेल प्रशासन, एलआईयू, एसटीएफ ने मुख्तार अंसारी का वेल प्लांड मर्डर किया है. उन्होंने कहाकि जांच के लिये उनका बिसरा प्रीजर्व हुआ है. वहीं उनकी बॉडी इस तरह दफन की गयी है कि 20 साल बाद भी परीक्षण हो सकता है. इसलिए जिन लोगों ने समझ लिया है कि मुख्तार अंसारी की कहानी खत्म हो गयी है. लेकिन ऐसा नहीं है अब तो कहानी शुरु हुई है.

वो समझते हैं मुख्तार को मिटा दिया

अफजाल ने कहाकि वो समझते हैं मुख्तार को मिटा दिया. लेकिन किसी की औकात का पता उसकी अंतिम यात्रा से ही चलता है. मुख्तार के जनाजे के दौरान डीएम से बहस के मामले पर बोलते हुए अफजाल ने कहा कि शव यात्रा में इंसानों के समुद्र में सैलाब आया था. जिसे देख कर अधिकारी पागल हो गये थे. अफसरों ने हमें धमकी भी दी.

अब्बास अंसारी की जमानत

अफजाल ने कहाकि आज तक भारत में किसी की शव यात्रा या दाह संस्कार में लोगों को प्रतिबंधित नही किया गया. हम मर्माहत हैं अब हम अपने भाई को कब्र में लिटाकर मिट्टी डालने के लिये परमिशन लेंगे. अब्बास अंसारी की पैरोल के सवाल पर बोलते हुये अफजाल ने कहाकि हम 40वें तक का इंतजार नही करेंगे. हम कोशिश करेंगे कि हफ्ते दो हफ्ते में रेगुलर जमानत पर जेल से बाहर ले आएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.