Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Damoh Accident: दमोह में बड़ा हादसा, बारिश में बहे पुल से 30 फीट नीचे गिरी बाइक; 3 लोगों की मौत Running vs Cycling: वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर, रनिंग या साइकिलिंग? एक्सपर्ट से जानें सही जवाब Shani Ki Mahadasha: शनि की महादशा शुरू होने से पहले मिलते हैं ये 10 संकेत, जानें बचने के अचूक उपाय AI Impact Summit 2026: कब, कहाँ और कौन होगा शामिल? जानें इस मेगा टेक इवेंट की हर छोटी-बड़ी डिटेल। Toll Tax New Rules: अब उतना ही पैसा लगेगा जितनी सड़क बनी! अधूरे एक्सप्रेसवे पर 'लूट' बंद, सरकार का ब... Trump on Iran: "ईरान में सत्ता परिवर्तन जरूरी", राष्ट्रपति ट्रंप ने खामेनेई शासन को दी सीधी धमकी O Romeo Review: शाहिद का एक्शन और नाना पाटेकर की दहाड़ भी नहीं बचा पाई फिल्म! ये हैं वो 5 बड़ी कमिया... खत्म हुआ करियर, अब लेगा पाकिस्तान से बदला! 151 से नंबर-1 बनने तक की खौफनाक दास्तान Delhi NIA Court: लश्कर आतंकी की मदद करने वालों पर बड़ा फैसला, कोर्ट ने सुनाई 15 साल की कड़ी सजा Delhi Khel Mahakumbh: दिल्ली में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज, CM रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में ...

केजरीवाल को 15 अप्रैल तक भेजा गया जेल, कोर्ट में पहली बार आया आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम

17

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान ED ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल ने डिजिटल डिवाइस के पासवर्ड नहीं दिए. पूछताछ में केजरीवाल गोल मोल जवाब दे रहे हैं. ज्यादातर सवालों का जवाब नहीं दे रहे. ED ने ये भी बताया कि पूछताछ में केजरीवाल आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों का भी जिक्र किया.केजरीवाल ने कहा कि विजय नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था वो आतिशी और सौरभ भारद्वाज को करता था.

वहीं अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि 11 दिन उनसे पूछताछ हुई. पूछताछ पूरी हो गई है. अदालत ने दोषी नहीं कहा फिर उनको जेल में क्यों डाला? इन लोगों का एक ही मकसद है कि चुनाव में उनको जेल में डालना है. देश की जनता तानाशाही का जवाब देगी.

केजरीवाल ने न्यायिक हिरासत में 3 किताबें (भगवद गीता, रामायण और हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड) रखने की अनुमति मांगी है. कोर्ट ने जेल भेजने से पहले केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को केजरीवाल से मिलने की इजाजत दी. इससे पहले कोर्ट ने गुरुवार यानी 28 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी. केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है. खबर है कि तिहाड़ जेल में पिछले दो दिनों से हाईलेवल मीटिंग हो रही है. केजरीवाल को किस नंबर जेल में रखना है. उनकी सुरक्षी व्यवस्था की तैयारी कैसी हो. इसे लेकर चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि जेल नंबर 5 को सैनिटाइज किया गया है.

कोर्ट में पहली बार आया आतिशी और सौरभ का नाम

ED की तरफ से ASG राजू ने कोर्ट में कहा कि विजय नायर अरविंद केजरीवाल के करीबी रहे हैं. केजरीवाल ने पूछताछ में कहा कि विजय नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था वो आतिशी और सौरभ भारद्वाज को करता था. आबकारी मामले में आतिशी और सौरभ का नाम पहली बार कोर्ट में लिया गया. हालांकि जब आबकारी नीति लाई गई तब दोनों भी मंत्री नहीं थे. केवल विधायक और प्रवक्ता थे.

प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं, वो देश के लिए सही नहीं -केजरीवाल

इससे पहले पेशी के लिए कोर्ट जाते समय अरविंद केजरीवाल ने टीवी9 भारतवर्ष से कहा कि प्रधानमंत्री जी जो कर रहे हैं, वो देश के लिए अच्छा नहीं है. बता दें कि केजरीवाल की ईडी की हिरासत आज 1 अप्रैल को खत्म हुई. इसके बाद उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में भेजा गया था. 22 मार्च से वो ईडी की हिरासत में थे. दिल्ली के सीएम को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था.

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी

ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार किया था. प्रवर्तन निदेशालय ने पिछली सुनवाई में केजरीवाल की सात दिन की हिरासत का अनुरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया था. जिसके बाद आज उनकी पेशी होगी. अब कोरजरीवाल की रिमांड फिर से बढ़ाई जाएगी या फिर उन्हें जेल भेजा जाएगा इस पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.

कोर्ट ने बढ़ाई थी 4 दिन की रिमांड

इससे पहले 28 मार्च को ईडी ने कोर्ट से कहा था कि उनकी पूछताछ अभी पूरी नहीं हुई है ऐसे में केजरीवाल की रिमांड बढ़ाई जाए. ईडी ने ये भी कहा था कि केजरीवाल का कुछ लोगों के साथ आमना सामनी कराना है. जिसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल की चार दिनों की रिमांड बढ़ा दी थी. वहीं इससे पहले 22 मार्च पेशी के बाद उन्हें 6 दिन की ईडी की हिरासत में भेजा गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.