Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

इंदौर में रंगपंचमी की गेर निकलने के दो घंटे बाद चकाचक हो गईं सड़कें, देखें तस्वीरें

20

 इंदौर। रंगपंचमी की गेर में इस साल बीते वर्ष से ज्यादा गुलाल उड़ाया गया। गेर का दौर समाप्त होते ही सफाई में जुटे नगर निगम के कर्मचारियों को भी ये अहसास हुआ। गेर मार्ग की सड़कों को साफ करने में 550 स्वच्छताकर्मी जुटे रहे। साथ में 23 स्वीपिंग मशीनें, पांच जेसीबी और 15 डंपर लगाए गए। दो घंटे में सड़कों को बुहार और धोकर साफ कर दिया गया।

गेर समाप्त होते ही नगर निगम ने 500 से ज्यादा सफाईकर्मी और मशीनें मैदान में उतारी और कुछ ही देर बाद सड़कें पहली की तरह साफ-सुधरी नजर आने लगी।

सफाई के दौरान कुल 15 डंपर भरकर कचरा सड़क से उठाया गया। इस कचरे में बड़ी मात्रा में गुलाल और उससे बनी धूल थी। शेष कचरा, चप्पल-जूते, कपड़े जैसी सामग्री रही। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश उपाध्याय के अनुसार, झाडू लगाने व कचरा उठाने के बाद सड़कों को धोया गया। पांच टैंकर पानी सड़कों की धुलाई में लगा। सड़क धोने के लिए ट्रीटेड वाटर का उपयोग किया गया। इंदौर अपनी इसी पहचान के कारण नंबर वन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.