Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-...

गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

51

फिल्म अभिनेता गोविंदा ने राजनीति में एक बार फिर एंट्री ली है, वह गुरुवार को सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए. माना जा रहा है कि वह मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से चुनाव लड़ सकते हैं. गोविंदा की राजनीति में एंट्री के कयास कल तब से लगाए जाने लगे थे जब उन्होंने शिवसेना एक नाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से मुलाकात की थी.

गोविंदा को मुंबई की नॉर्थ वेस्ट सीट से लड़ाए जाने की तैयारी है. ये वही सीट है जहां से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने अमोल कीर्तिकार को उम्मीदवार बनाया है. उद्धव के इस कदम के बाद कांग्रेस नेता निरुपम भी इस बात से नाराज हैं कि कांग्रेस के हक वाली सीट पर उद्धव ठाकरे ने उम्मीदवार क्यों उतारा?. इसी के बाद से गोविंदा के इस सीट से चुनाव लड़ने की संभावना तेज हो गई थी. एक सप्ताह पहले भी गोविंदा की एक नाथ शिंदे से मुलाकात हुई थी. इसके अलावा तीन दिन पहले भी एक महत्वपूर्ण बैठक की गई थी.

2004 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे गोविंदा

गोविंदा ने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. उन्होंने यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे रामनाइक को हराया था. गोविंदा की यह जीत इसलिए खास थी, क्योंकि उन्होंने उस सीट पर जीत हासिल की थी, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता था. इस लोकसभा सीट में बोरीवली, मगाथेन, चारकोप, मलाड, दहिसर, कांदिवली आदि विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं.

माधुरी दीक्षित के नाम पर भी हुई थी चर्चा

मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट पर अमोल कीर्तिकर को उतारे जाने के ऐलान के बाद माधुरी दीक्षित के नाम पर भी चर्चा हुई थी. हालांकि माधुरी दीक्षित ने इस पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि इस सीट पर चुनाव लड़ाने के लिए अक्षय कुमार, नाना पाटेकर से भी चर्चा की गइ्र थी, लेकिन अक्षय और नाना पाटेकार ने भी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.