Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ...

देश को बचाने निकले अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर है ब्लॉकबस्टर

65

अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज़ कर दिया. ट्रेलर को मेकर्स ने 12 बजकर 42 मिनट पर यूट्यूब पर रिलीज़ किया. इसके अलावा अक्षय और टाइगर समेत फिल्म की स्टारकास्ट ने फिल्म के ट्रेलर को अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया.

बड़े मियां छोटे मियां के ट्रेलर का इंतज़ार लंबे वक्त से हो रहा था. फैंस सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर शेयर करने की मांग कर रहे थे. अब होली के एक दिन बाद फैंस को बड़े मियां छोटे मियां के मेकर्स की ओर से ट्रेलर के तौर पर बड़ा तोहफा मिला है. ट्रेलर एक्शन से भरपूर है. इसमें टाइगर और अक्षय की जोड़ी धूम मचाती दिख रही है. ट्रेलर देखकर साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ईद के मौके पर जब आएगी तो खूब रिकॉर्ड अपने नाम करेगी.

बड़े मियां छोटे मियां के ट्रेलर में क्या है?

बड़े मियां छोटे मियां के ट्रेलर में दो चीज़ों कूट कूट के भरी गई हैं. पहला देशभक्ति और दूसरा जामफाड़ एक्शन. आपको हर दूसरे सीन में गाड़ियों में ब्लास्ट, कूद फांद और धमाका ही दिखाई देता है. साथ ही इसमें कुछ अच्छे डायलॉग्स भी सुनने को मिल रहे हैं, जिससे आपके अंदर देश के लिए कुछ कर गुज़रने का जज्बा उबाल मारने लगेगा.

ट्रेलर में पहले ही डायलॉग से बता दिया गया है कि फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन का विलेन वाला अवतार बेहद खतरनाक होने वाला है. उसका ना नाम है, न पहचान और ना ही किसी ने चेहरा देखा है. ट्रेलर में उनकी झलक नहीं दिखाई गई है. हर जगह विलेन को चेहरे पर एक मास्क पहने दिखाया गया है. ट्रेलर से कहानी का अंदाज़ा भी लगभग लग ही जाता है.

ट्रेलर के मुताबिक विलेन देश का सबसे खतरनाक हथियार चुराकर अपना बदला लेने की धमकी देता है. इसके साथ ही वो देश को बचाने के लिए अधिकारियों को तीन दिनों का वक्त देता है. इतने बड़े साइकॉपैथ विलेन को पकड़ने के लिए रोनित रॉय उससे भी बड़े दो साइकॉपैथ की ज़रूरत की बात करते हैं और फिर एंट्री होती है अक्षय और टाइगर की. दोनों मिशन पर निकलते हैं. पर अंत में एक ट्विस्ट दिखाया गया है. ट्रेलर के आखिर में अक्षय-टाइगर एक दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.