Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-प... ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीड... मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम ज... छठ महापर्व पर पटना में अनोखी शुरुआत, मात्र 2100 रुपए में हेलिकॉप्टर से करें गंगा घाटों के हवाई दर्शन झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी ... दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्... जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हा... ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी... भाई दूज पर नहीं खरीदे नए कपड़े? इन आसान फैशन ट्रिक्स से पुराने कुर्ते को दें एकदम नया और स्टाइलिश लु...

जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा बने नागिन, पुलिस लाइन में होली की हुरदंग

84

 जबलपुर। मंगलवार को पुलिस लाइन में जमकर होली की हुरदंग हुई। पुलिस लाइन में चारों तरु मस्‍ती का वातावरण बना रहा। कर्मी से लेकर वरिष्‍ठ अधिकारी तक एक ही वेश में नजर आए। होली के रंगों में पदों की दूरियां मिट गईं। होली का कार्यक्रम शुरू होते ही नृत्‍य शुरू हो गया। होली के रंगों में रंगे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा नागिन बन गए और गीत पर मनमोहडांस करते हुए खूब थिरके।

पुलिस लाइन में मंगलवार को जमकर धमाचौकड़ी की

 

कार्यक्रम के दौरान आइजी अनिल कुशवाह, डीआइजी तुषारकांत विद्यार्थी, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी आदित्य प्रताप सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारी होली के जश्न में डूबे और जमकर डांस किया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने भी होली खेलने के बाद साथियों के साथ डांस किया। अन्‍य अधिकारी भी तन्‍मयता से होली खेलने में व्‍यस्‍त रहे। संस्‍कारधानी में रह रहे लोगों की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी निभाने के बाद पुलिस लाइन में मंगलवार को जमकर धमाचौकड़ी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.