Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

मंदिर में फैला था चारो तरफ खून, बरामदे में पड़ी थी लाश, गला रेत कर पुजारी की निर्मम हत्या

50

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रंगों के त्योहार होली के दिनों में एक पुजारी की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया हैं. अज्ञात हमलवारों ने धारदार हथियार से गला रेतकर पुजारी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया हैं और मौके से फरार हो गये. सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो बरामदे में खून और शव को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है. पुजारी की हत्या से गांव में हड़कंप मचा हुआ है.

आपकों बता दें घटना रामकोट थाना क्षेत्र की है. यहां मंदिर की देख रेख में लगे पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, कस्बा रामकोट स्थित रामेश्वरम तीर्थ स्थित मंदिर पर संकुल मिश्रा उम्र 38 वर्ष वहीं रहकर पूजा पाठ करते थे. सोमवार की देर रात संकुल मिश्रा की अज्ञात हमलावरों ने पुजारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये.

पूजा करने पहुंचे तो फैली थी हर तरफ खून

मंगलवार सुबह जब मंदिर पर लोग पूजा पाठ करने के लिए पहुंचे तो लोगों ने मंदिर के बरामदे में खून से लथपथ शव देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. होली के त्यौहार के बीच हुई पुजारी की हत्या से सनसनी फैल गई. कस्बावासी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँच गये वही ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध भी है. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र सहित भारी पुलिस फोर्स ने मौका-ए-वारदात का जायजा लिया है.

हत्या की वजह नहीं आई है सामने

वही मौके पर पुलिस ने पुजारी के परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक पुजारी की हत्या के पीछे की वजह साफ नही हो सकी है. पुलिस व फॉरेसिंक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य संकलित कर जांच के लिए भेजा दिया है. पुजारी की हत्या के बाद परिवार वाले स्तब्ध हैं. एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि सर्विलांस और एफएसएल की टीम सहित अन्य टीमों को लगाकर जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा. अभी तक हत्या की वजह साफ नही हो सकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.