Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव समेत 20 कार्यकर्ताओं पर FIR, जानिए क्या है पूरा मामला…

68

ग्वालियर।  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति प्रदर्शन करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया था। दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया है।

इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 22 मार्च को महाराज बाड़े के हेमू कॉलोनी चौक पर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन किया था।

ग्वालियर में बिना अनुमति के किए गए इस प्रदर्शन के खिलाफ जनकगंज थाने में शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर ग्वालियर की जनकगंज थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट रोहित गुप्ता सहित 20 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर मामला दर्ज किया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.