Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

दो मुस्लिम महिलाओं को जबरन लगाया होली का रंग, फेंका पानी…एक्शन लेगी पुलिस

42

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो मुस्लिम महिलाओं को जबरन होली का रंग लगाने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने जबरंग रंग लगाने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है. मामला धामपुर के महाराज मंदिर के सामने का है.

बताया जा रहा है कि दो मुस्लिम महिलाएं बाइक पर किसी परिचित के साथ अपने घर जा रही थीं. इस दौरान बाजार में लोग होली खेल रहे थे. लेकिन महिलाओं के मना करने के बावजूद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रंग लगा दिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी बाइक पर बैठा हुआ है. जबकि, दो मुस्लिम महिलाएं उसके पीछे बैठी हुई हैं. तभी कुछ लोगों ने उन पर पानी फेंक दिया और जोर-जोर से ‘हैप्पी होली’ चिल्लाने लगे. महिलाओं ने उनसे कहा भी कि हम मार्केट जा रहे हैं ऐसे होली मत लगाओ. तभी एक हुड़दंगी ने आकर बाइक पर बैठे युवक के चेहरे पर रंग लगा दिया. और दूसरे ने बाइक पर पीछे बैठी बुजुर्ग महिला के चेहरे पर रंग लगा दिया.

इस दौरान वायरल वीडियो में एक युवक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह मेन बाजार है और यहां पर हर साल पिछले 70 साल से ऐसे ही होली खेली जाती है, आपको नहीं आना चाहिए था. कुछ देर बहस के बाद युवक महिलाओं के साथ मोटरसाइकिल से आगे चला गया. जब वह जाने लगा उस दौरान भी उन लोगों पर पानी और रंग फेंका गया. वहां मौजूद युवकों ने रंग लगाने के बाद फिर हर-हर महादेव के नारे भी लगाए.

हुड़दंगियों के खिलाफ होगा एक्शन

बिजनौर के एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि वीडियो हमारे संज्ञान में आया है. हम इस पर कार्रवाई करेंगे. इस तरह किसी को भी परेशान करना गलत है. ऐसे हुड़दंगियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. लोगों को होली खेलनी चाहिए लेकिन शांतिपूर्वक तरीके से. इस तरह की बदसलूकी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.