Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

पत्नी ने नहीं सुनी पति की बात, करवाना चाहता था ये काम, गुस्से में आकर शख्स ने दिया इस खौफनाक वारदात को अंदाज

41

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के इमली घाट में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पति घरेलू बात को लेकर पत्नी से नाराज था। इस दौरान दोनो के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने पास में पड़े डंडे से पत्नी को बेरहमी से पीटने लगा। जिसके चलते पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार पूरा मामला

थाना प्रभारी ने बताया कि लामिया बैगा को उसके पति बब्बू बैगा ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। शनिवार सुबह पति-पत्नी में घरेलू बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। इससे पति अचानक नाराज हो गया। उसने डंडा उठाया और पत्नी को पीटने लगा। महिला ने अपने बचाव के लिए लोगों से मदद मांगी, लेकिन सुबह होने से लोग घरों में सो रहे थे। मदद के लिए नहीं पहुंच पाए। घर से 300 मीटर की दूरी पर महिला का खून से लथपथ शव मिला है।

आरोपी बब्बू के फूफा ने अचेत अवस्था में महिला को देखा। उन्होंने महिला के मायका पक्ष को सूचना दी। मायका पड़ोस के ही गांव में हैं। वह लोग तत्काल घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डायल हंड्रेड में तैनात आरक्षक राजेंद्र शुक्ला और पायलट प्रदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की खबर थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.