Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

बदायूं कांड: साजिद के एनकाउंटर की होगी जांच, DM ने 15 दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट

67

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दिल दहला देने वाले डबल मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है. दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच होगी. डीएम मनोज कुमार ने एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए आदेश दिए हैं. डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कर 15 दिन में जांच की रिपोर्ट मांगी है.

यूपी के बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं. इस हत्याकांड के एक आरोपी साजिद के भाई जावेद का अब तक कोई पता नहीं चला है. उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं. लेकिन अब तक वह पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं.

दो बच्चों की हत्या कर भागा था साजिद

दरअसल, बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस बीच पुलिस ने घटना के आरोपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया था. पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को हुआ था. बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि साजिद इलाके में नाई की दुकान चलाता था और उसकी दुकान मृतक बच्चों के घर के काफी करीब स्थित है.

आपसी दुश्मनी में की थी हत्या

उन्होंने बताया कि आरोपी घर में गया और पहले बच्चों की दादी से मिला और उसके बाद उसने दूसरी मंजिल पर जाकर तीनों बच्चों पर हमला किया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आरोपी साजिद ऊर्फ जावेद मौके से भाग गया. पुलिस ने उसका पीछा किया. वह शेखूपुर के जंगल में दिखाई दिया. आरोपी ने पुलिस पर फायर किया और फिर पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गयी. उन्होंने कहा कि घटना आपसी दुश्मनी के कारण हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.