Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एकतरफा प्यार में बना ‘खलनायक’, यूट्यूब देख बना दिया बम… फिर लड़की के घर के नीचे रख आया

37

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक व्यक्ति को प्यार में मिली नाकामयाबी ने उसे ‘बमबाज’ बना दिया. व्यक्ति ने एक युवती से अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन युवती ने मना कर दिया. युवती के मना करने पर सनकी इस हद तक गुजर गया कि उसने यूट्यूब से बम बनाना सीख लिया. प्यार को नकारने की बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई, जिसके कारण उसने बदला लेने की सोची. एक बॉक्स में युवती के घर के नीचे बम रख दिया. साजिश इस तरह से रची कि युवती के घर को बम से उड़ाया जा सके.

दरअसल, गया प्रसाद (48) नाम का व्यक्ति एक युवती से एकतरफा प्यार करता था. उसने अपने प्यार का इजहार किया तो युवती ने साफ-साफ इनकार कर दिया. गया प्रसाद को युवती की ये बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने बदला लेने की सोची. इसके लिए उसने युवती के घर को बम से उड़ाने का प्लान बनाया. गया प्रसाद ने बकायदा यूट्यूब से बम बनाना सीखा.

एक बॉक्स में रखा बम, फिर भाग गया

बम बनाने के बाद गया प्रसाद ने युवती के घर के नीचे एक बॉक्स में बम को रख दिया. हालांकि इसी दौरान उसे किसी ने देख लिया. संदिग्ध सामान रखते देख आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. बम की सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गई. आनन-फानन में इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई. बम को निष्क्रिय करने के लिए शहर से दूर से जाया गया.

वहीं बम रखे होने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके के लोग भी घबरा गए. युवती के घर से थोड़ी ही दूर पर पेट्रोल पंप होने के कारण लोगों की सांसें अटकी गईं. मौके पर पुलिस ने BDS टीम को बुलाया. टीम बम को निष्क्रिय करने के लिए शहर से दूर ले गई. हालांकि बम को शहर से दूर ले जाते समय भी पुलिसवालों की लापरवाही सामने आई.

लोडिंग टेंपो में बम ले गई पुलिस

पुलिस को खुले लोडिंग टेंपो में बम को ले जाते हुए देखा गया. मामले की जांच के दौरान जब पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगाला तो उसे आरोपी गया प्रसाद दिखा. युवती ने आरोपी की करतूतों के बारे में पुलिस को बताया. आनन-फानन में पुलिस ने गया प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में गया प्रसाद ने एकतरफा प्यार की कहानी बयां की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.