Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...

चुनावी ड्यूटी का संदेश मिलते ही बीमार हुए दर्जनों शिक्षक, चुनाव ड्यूटी से नाम हटाने दिया आवेदन

46

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद कर्मचारियों के पास चुनावी ड्यूटी का संदेश पहुंच गया है। इस संदेश को सुनकर ग्वालियर के शिक्षक बीमार पडऩे लगे हैं। करीब दो दर्जन से ज्यादा शिक्षकों ने चुनाव ड्यूटी से अपना नाम हटाने के लिए आवेदन दिए हैं। इन आवेदनों में अजीब बहाने बनाए हैं। एक महिला शिक्षक ने ड्यूटी से मुक्ति के लिए कहा कि उसे असमायिक समस्या रहती है। पति घर से बाहर रहते हैं। इसलिए उसे चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। एक और शिक्षक ने सर्वाइकल की समस्या बताते हुए चुनाव ड्यूटी से छूट मांगी है। कुर्सी पर बैठने में दिक्कत होती है। आवेदन के साथ डॉक्टर का पर्चा भी संलग्न नहीं किया है। बिना मेडिकल बोर्ड परीक्षण के चुनाव ड्यूटी से छूट मांगी है।

वहीं चुनाव आचार संहिता लगने की वजह से कलेक्टर ने अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। बिना अनुमति के अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं। इसके अलावा एनआइसी से डेटा अपडेट कर विभागों कर्मचारियों की ड्यूटी का संदेश भेज दिया है। चुनाव ट्रेनिंग के लिए निर्देशित किया गया है। ग्वालियर लोकसभा की 8 विधानसभा में चुनाव के लिए चाहिए कर्मचारी। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा में 2 हजार 264 मतदान केंद्र बनाए हैं। एक मतदान केंद्र पर चार लोगों की जरूरत होती है।

बता दें कि मतदान के लिए 9 हजार कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। 10 फीसदी कर्मचारी रिजर्व में रखने होंगे। मतगणना के लिए भी कर्मचारियों की जरूरत होगी। इसलिए राज्य व केंद्र के कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई जानी है। इसलिए ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। नगरीय निकाय व पंचायत के कर्मचारी मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हैं। 85 वर्ष के बुजुर्ग व दिव्यांगों को घर से वोट डलवाए जाएंगे। इनसे सहमति के पत्र भेजने के लिए भी कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.