Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले लालचंद गुप्ता भाजपा में शामिल, CM मोहन ने दिलाई सदस्यता

49

सीधी: कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले लालचंद गुप्ता ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली। कल मंगलवार को लालचंद गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। आज उन्होंने कांग्रेस के पुराने सहयोगी वरिष्ठ नेता कन्हैया सिंह और 150 कार्यकर्ताओं समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने पार्टी और उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। सीधी में एक निजी होटल में प्रेस कांन्फ्रेस के जरिए लालचंद गुप्ता ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की जानकारी दी थी।

प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा था कि 5 साल उपाध्यक्ष रहने के बाद आज तक एक भी बैठक नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि था कि प्रदेश अध्यक्ष के पास जाने पर अपना परिचय बताना पड़ता था। आपको बता दें कि लालचंद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 5 साल तक रहे हैं। पूर्व में वे भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.