Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मेट्रो में चोरी करती पकड़ी गई दो महिलाएं, पर्स चुराती कैमरे में हुई कैद… फिर हुई धुलाई

34

ट्रेन से लेकर मेट्रो तक में चोरी की कई घटनाएं सामने आती रहती है। कई बार तो यह घटनाएं कैमरे में भी कैद हो जाती है। हाल ही में एक शख्स ने अपने मोबाइल पर चोरी का एक मामला कैप्चर किया है जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि मेट्रो चोरों का अड्डा बन गया है।

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के पेज से X (पूर्व में ट्वीटर) पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो में चढ़ने के लिए यात्री खड़े हैं, भीड़ के बीच दो से तीन महिलाओं का ग्रुप भी है। इसके पीछे यूट्यूबर सिंटू गुप्ता दिल्ली मेट्रो में घुस रही भीड़ के पीछे कैमरा लेकर चल रहे हैं। वीडियो में वह बोल रहा है कि  कैसे भीड़ में जा रही दो औरतें एक अन्य का बटुआ मारने के चक्कर में है। इसके बाद दोनों आरतें पर्स चोरी करने के बाद मेट्रो से उतर जाती है। इसी बीच सिंटू जिस महिला का पर्स चोरी हुआ उससे कहता है- सुनिये बाहर आइये आपका पर्स चोरी हो गया है।

इसके बाद महिला दो लोगों (पति और बेटे) के साथ बाहर आती है। सिंटू उनको बताते हैं कि- देखो इन दो औरतों ने तुम्हारा पर्स चुराया है। चेक करो। जब चोरी कर रही महिलाओं को लगा कि वह पकड़ी गईं तो सामान को नीचे फेंक देती हैं। महिला नीचे गिरा अपना पर्स उठाती है और चोरों को थप्पड़ जड़ना शुरू कर देती है। उसके साथ आदमी भी महिलाओं को थप्पड़ मारता है। इस वीडियो को अभी तक एक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

वहीं यूजर भी इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर तो यूट्यूबर की प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो ऐसे चोरों का अड्डा बन गया है, ये लोग रोज जाने कितनों के पैसे चोरी करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि पहले ये लोग पैसे मांगते थे अब ये लोग अपग्रेड हो गए हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये गिरोह राजीव चौक स्टेशन के आस पास काफी एक्टिव है, पुलिस बभी इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.