Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

CM मोहन बोले- चुनाव में मुख्यमंत्री और मंत्री भी सामान्य कार्यकर्ता, जुट जाओं और उज्जैन को सबसे ज्यादा वोटों से जिताओ

47

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सब कार्यकर्ता भाव से चुनाव में जुटें। युद्ध में सेना के सभी जवान सामान्य ड्रेस में रहते हैं। उनके पद और ओहदे कोई मायने नहीं रखते। इसी प्रकार चुनाव में मुख्यमंत्री, मंत्री भी सामान्य कार्यकर्ता हैं। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का जिला होने के नाते उज्जैन के ऊपर दोहरी जवाबदारी है। हमें 29 लोकसभा क्षेत्रों में उज्जैन लोकसभा क्षेत्र को सर्वाधिक मतों से जीतना है। उन्होंने कहा कि हम हर वर्ष विभिन्न त्यौहार मनाते है। लेकिन चुनाव का त्यौहार पांच वर्ष में एक बार ही आता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सकारात्मक वातावरण के साथ एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरे। हमें किसी भी भ्रम और घमंड को नही पालना है। पार्टी की जिस बूथ पर जो जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर बूथ पर 370 नए वोट बढ़ाने की जो बात कही है उसे अक्षरशः हर बूथ पर साकार हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हनुमान की तरह है जिन्हें कोई भी काम सौंपा जाता है तो वह उसको पूरा करते हुए विजय हासिल करके ही आते है।

माइक्रो प्लानिंग करने में उज्जैन के कार्यकर्ताओं को महारथ हासिल: वीडी शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओ से हर बूथ पर 370 नए वोट बढ़ाने का जो आह्वान किया है उसे साकार करते हुए हमें हर बूथ पर चुनाव जीतकर इतिहास बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2014 का चुनाव कांग्रेस के नाकामी के कारण हम जीते थे, 2019 का चुनाव गरीब कल्याण को लेकर जीते थे और 2024 का चुनाव संगठन की ताकत और विचार के बल पर जीतेंगे। प्रधानमंत्री के इस संकल्प को मध्य प्रदेश में साकार करेंगे और संगठन की ताकत के बल पर भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि उज्जैन के कार्यकर्ताओं की संगठन में अलग पहचान है। माइक्रो प्लानिंग करने में उज्जैन के कार्यकर्ताओं को महारथ हासिल है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में उज्जैन लोकसभा के साथ ही प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा सीट जीतकर इतिहास बनाएंगे।

बूथ विजय अभियान को नीचे तक ले जाना है: महामंत्री हितानंद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि बूथ विजय अभियान में जो करणीय कार्य हैं, उन्हें हमें हर बूथ पर मजबूती के साथ करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का भारत ‘संपन्न भारत-सुरक्षित भारत’ है और नए-नए प्रयोग करने वाला स्वावलंबन भारत बन रहा है। देश का हर युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहा है, इसलिए हर बूथ पर युवा चौपाल आयोजित करें। केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो कार्य किया है, उस पर समाज की सक्रिय महिलाओं से संवाद करें। सेवा बस्तियों में चौपाल आयोजित करें और सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में काम करने वाले संस्थानों और एनजीओ के साथ संपर्क-संवाद करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर घर तक पहुंचा है। लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत हर कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क करें और उनके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर प्रचारित करें। उन्होंने बूथ पर माइक्रो मैनेजमेंट के महत्व को बताते हुए कहा कि पार्टी ने चुनाव को लेकर जो कार्यक्रम तैयार किये हैं। उसे पोलिंग बूथ तक पहुंचाना हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.