Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

मायके वालों ने फंदे पर झूलती देखी बेटी की लाश, फूंक दिया ससुरालवालों का घर, सास-ससुर जिंदा जले

35

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जब इसकी जानकारी लड़की के मायके पक्ष को हुई तो बवाल हो गया. गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने लड़की की ससुराल में आग लगा दी. तीन मंजिला मकान में आग लगने से लड़की के सास-ससुर की जलकर मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को वहां से हटाया. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

घटना से इलाके में दहशत फैली हुई है. गुस्साए परिजनों नें बेटी के शव को उसकी ससुराल के घर के बाहर रखकर हंगामा किया. वह बेटी के पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे. उधर, मकान में आग लगाए जाने से वृद्ध दंपति की मौत से कोहराम मचा हुआ है. आग लगने की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू कर 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. 3 घंटे में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.

बेटी का शव देख भड़क गए मायके वाले

जानकारी के मुताबिक, धूमनगंज के झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी एक साल पहले मुट्ठीगंज के अंशु के साथ हुई थी. ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में अंशिका का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. इसकी जानकारी मृतका के मायके पक्ष को मिली. घटना को सुन बड़ी संख्या में लोग मुट्ठीगंज पहुंच गए. उन्होंने वहां जाकर हंगामा किया. वह ससुरालीजनों पर अंशिका की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे. इस दौरान ससुराल और मायके वालों के बीच जमकर मारपीट हुई. देर रात हंगामा बढ़ गया और मायके वालों की भीड़ ने ससुराल वालों को घर में बंद कर आग लगा दी. अंशु के मकान के नीचे फर्नीचर की दुकान है. गेट बंद कर घर फूंके जाने से अफरा-तफरी मच गई.

सास-ससुर को जिंदा फूंका

घटना की जानकारी पुलिस को मिली. सूचना पाकर मुट्ठीगंज पुलिस सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने हंगामा कर रहे मायके पक्ष के लोगों को सख्ती से हटाया. आग की जानकारी फायर बिग्रेड को दी है. बामुश्किल आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने मकान में बंद 5 लोगों का रेस्क्यू किया. आग बुझने के बाद जब पुलिस अंदर पहुंची तो वहां दो शव बरामद हुए. मृतकों की शिनाख्त लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी और सास शोभा देवी के रूप में हुई है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.